इंटर साइंस की परीक्षा में मुंगेर जिले के 7468 परीक्षार्थी फेल

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इंटरमीडिएट साइंस का परीक्षा फल बुधवार को घोषित किया गया. जिसमें मुंगेर जिले का रिजल्ट अपेक्षाकृत काफी निराशाजनक रहा. इस जिले के मात्र 74.16 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा में सफल हो घोषित किये गये. जबकि 7468 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे. इंटर साइंस की परीक्षा में मुंगेर जिले में कुल […]

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इंटरमीडिएट साइंस का परीक्षा फल बुधवार को घोषित किया गया. जिसमें मुंगेर जिले का रिजल्ट अपेक्षाकृत काफी निराशाजनक रहा. इस जिले के मात्र 74.16 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा में सफल हो घोषित किये गये. जबकि 7468 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे. इंटर साइंस की परीक्षा में मुंगेर जिले में कुल 28909 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें मात्र 21441 परीक्षार्थी ही सफल हो पाये. प्रथम श्रेणी से 5742, द्वितीय श्रेणी से 14834 एवं तृतीय श्रेणी से 812 परीक्षार्थी ही सफल घोषित किये गये. जबकि 7468 परीक्षार्थी फेल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >