नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मी का आमरण अनशन प्रारंभ

फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : आमरन अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रतिनिधि, मुंगेर अपने बकाये वेतन भुगतान, पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के 11 सेवानिवृत्त कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. कर्मचारियों का कहना है कि न तो पेंशन भुगतान किया जा रहा है और न ही […]

फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : आमरन अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रतिनिधि, मुंगेर अपने बकाये वेतन भुगतान, पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के 11 सेवानिवृत्त कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. कर्मचारियों का कहना है कि न तो पेंशन भुगतान किया जा रहा है और न ही बकाये वेतन का भुगतान हो रहा है. कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मी अपने मांगों को लेकर पूर्व में भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. लेकिन उनके समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा. उनलोगों का कहना है कि मेयर कुमकुम देवी एवं नगर आयुक्त द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता है. लेकिन समस्याआंे का समाधान नहीं किया जाता है. यदि हमलोगों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आमरण अनशन जारी रहेगा. अनशन करने वालों में ब्रह्मदेव मंडल, देवन ठाकुर, राजेंद्र सिंह, सोती मंडल, रामभज्जु राउत, मोहन राउत, मोहन मल्लिक, दुलारी देवी, शोभा देवी, रजिया देवी, अनुराधा देवी, भागो देवी शामिल हैं. सेवानिवृत्त कर्मियों की मांग * 11 माह के वेतन का भुगतान * पेंशन एवं पीएफ * सेवांत लाभ * 4, 5 एवं 6 पेय का रिवीजन वेतन * वेतन से कटौती की गयी राशि का सूद समेत भुगतान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >