फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : कलश शोभा यात्रा प्रतिनिधि, बरियारपुर बमबम भोले व हर-हर महादेव के साथ जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ बुधवार से प्रारंभ हो गया. धूप-दीप, घंटा एवं मंत्रोच्चार की आवाज से पूरा परिसर गूंजायमान हो गया. बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. 401 बालिकाएं व महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर पति पाविनी गंगा में जल भरकर महेशपुर, चमनगढ़, ईटहरी गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. यज्ञ स्थल पर पहुंच कर सभी कलशधारियों ने यज्ञ मंडप की तीन बार परिक्रमा की. कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पहूंचते ही मुख्य आचार्य सियाराम पंडित की देखरेख में वेद मंत्र के उच्चारण के साथ कलश का पूजन किया गया. वहीं शुक्ल पक्ष यजुरवेदों द्वारा पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश किया गया. अरनी मंथन द्वारा अग्नि उत्पन्न की गयी. विदित हो कि जिस रास्तों से कलश शोभा यात्रा निकली उस रास्ते पर श्रद्धालु नर नारियों की भीड़ लग गयी. कलश शोभा यात्रा में हीरामणी देवी, कुमकुम देवी, शकुंतला देवी, श्यामारानी, पूजा, अर्चना, लवली, शालू शामिल थे.
यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा
फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : कलश शोभा यात्रा प्रतिनिधि, बरियारपुर बमबम भोले व हर-हर महादेव के साथ जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ बुधवार से प्रारंभ हो गया. धूप-दीप, घंटा एवं मंत्रोच्चार की आवाज से पूरा परिसर गूंजायमान हो गया. बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभा […]
