फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित बीएलओ. प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ व प्रखंड पर्यवेक्षकों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपना आधार कार्ड, ई-मेल आइडी जमा करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सभी बीएलओ को मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि मतदाताओं के लिए नाम में सुधार, दावा आपत्ति को को लेकर बूथ स्तर पर प्रपत्र 6, 7, 8 एवं 8 (क) भरे जाने के लिए 24 मई एवं 7 जून को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी सूचना मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से दी जायेगी. इस के कार्य के लिए प्रत्येक 9 बीएलओ पर एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गयी है. बैठक में जेएसएस रंजन दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपक प्रियदर्शी, प्रखंड साधन सेवी सतीश कुमार सिंह उपस्थित थे.
विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ की बैठक
फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित बीएलओ. प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ व प्रखंड पर्यवेक्षकों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपना आधार कार्ड, ई-मेल आइडी जमा करने […]
