गृह रक्षक आज करेंगे रेल चक्का व किला गेट जाम

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : धरना को संबोधित करते गृहरक्षक प्रतिनिधि , मुंगेरसरकारी नीति के खिलाफ गृहरक्षकों का आंदोलन लगातार जारी है. हड़ताली गृहरक्षक ों ने मंगलवार को भी शहीद स्मारक के समक्ष धरना दिया. गृहरक्षकों ने संकल्प लिया कि यह आर-पार की लड़ाई है. बिना अधिकार प्राप्त किये आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. वक्ताओं […]

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : धरना को संबोधित करते गृहरक्षक प्रतिनिधि , मुंगेरसरकारी नीति के खिलाफ गृहरक्षकों का आंदोलन लगातार जारी है. हड़ताली गृहरक्षक ों ने मंगलवार को भी शहीद स्मारक के समक्ष धरना दिया. गृहरक्षकों ने संकल्प लिया कि यह आर-पार की लड़ाई है. बिना अधिकार प्राप्त किये आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि बुधवार को जमालपुर में रेल चक्का जाम एव किला गेट पर प्रशासनिक चक्का जाम किया जायेगा. बंद एवं चक्का जाम के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. गृहरक्षकों से अपील किया गया है कि 6 बजे सुबह तक गृहरक्षक कार्यालय पहुंच जाये. ताकि चक्का जाम आंदोलन के उपरांत 21 मई को जेल भरो आंदोलन चलाया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि गृहरक्षक कोई भीख नहीं मांग रही है. अपने मेहनत के रुप में उचित वेतन की मांग कर रही है. क्या हमारे मेहनत का सरकार की नजरों में कोई मोल नहीं है. इस बार हम गृहरक्षक सरकार की गलत नीति का जमकर विरोध करते रहेंगे. जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर सचिव सरोज कुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, वकील प्रसाद यादव, भारती शर्मा, चंद्रशेखर, रंजीत कुमार यादव, भोला प्रसाद यादव, दीपक कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >