घर गिरे, ठनका से एक की मौत

मुंगेर: सोमवार को दोपहर बाद आकाश में अचानक काले-काले बादल छा गये और देखते ही देखते जम कर बारिश होने लगी. तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गरमी से तो राहत मिली. लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पड़े कूड़े से स्थिति नारकीय हो गयी. बारिश के बीच वज्रपात से […]

मुंगेर: सोमवार को दोपहर बाद आकाश में अचानक काले-काले बादल छा गये और देखते ही देखते जम कर बारिश होने लगी. तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गरमी से तो राहत मिली.

लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पड़े कूड़े से स्थिति नारकीय हो गयी. बारिश के बीच वज्रपात से सदर प्रखंड के जाफरनगर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. एक ओर जहां लोग जेठ की चिलचिलाती धूप व भीषण गरमी से परेशान थे. वहीं बारिश हो जाने से लोगों को काफी सुकून मिला. लोग तेज धूप में घर से निकलने पर तोबा कर रहे थे और बाजार जाने के लिए भी शाम होने तक के इंतजार में थे. वहीं बारिश के खत्म होते ही लोग हाट-बाजार के लिए निकल पड़े.

वज्रपात से मौत
सदर प्रखंड के जाफरनगर पंचायत में तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात से 51 वर्षीय कुंदन राम की मौत हो गयी. वह खेत में शौच करने के लिए गया था. इसी दौरान वज्रपात हो गयी और वह उसकी चपेट में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >