किसान के घर नक्सली परचा चिपकाने से गांव में दहशत

प्रतिनिधि , बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के कटरहा खडि़या गांव निवासी रविश मंडल के घर कथित नक्सली परचा चिपकाया गया है. जिसके बाद घर वाले पूरी तरह दहशत में हैं. इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि यह सही में एमसीसीआइ द्वारा साटा गया था अथवा किसी असामाजिक तत्वों द्वारा साटा गया है. […]

प्रतिनिधि , बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के कटरहा खडि़या गांव निवासी रविश मंडल के घर कथित नक्सली परचा चिपकाया गया है. जिसके बाद घर वाले पूरी तरह दहशत में हैं. इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि यह सही में एमसीसीआइ द्वारा साटा गया था अथवा किसी असामाजिक तत्वों द्वारा साटा गया है. प्राप्त समाचार के अनुसार रविश मंडल गांव में रहते है वे किसान है. रविवार की रात उसके घर पर एक लाल रंग का परचा साटा गया. जिसमें लिखा था कि ‘ आदेश पूर्वक कहना पड़ रहा है कि आप जो स्कूल के लिए केश लड़ रहे है. उसे खत्म कीजिए. क्योंकि आप एक शिक्षित इंसान है. आप अपना रोजी-रोटी जिस तरह से चला रहे थे. उसी तरह से चलायें. नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा और तुम्हारा बेटा जो कि एक दूसरे गांव के बाहुबली के साथ मिलकर केश डिलिंग कर रहा है. अगर तुम स्कूल के केश नहीं उठाया तो तुम्हारा और तुम्हारे खानदान में कोई चिराग जलाने वाला नहीं बचेंगा. रविश ने इसकी सूचना बरियारपुर थाना पुलिस को दी है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >