प्रतिनिधि, बरियारपुरसावधान ! अपने को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम बंद करने की बात कह कर आपसे एटीएम का नंबर पूछा जा सकता है और यदि आपने नंबर बता दी तो खाते से राशि गायब हो जायेगी. इस प्रकार के फर्जी निकासी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक ऐसा ही मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी मदन कुमार के साथ हुआ. जिसके खाते से लगभग 8 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. ठगी के शिकार हुए मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम 5 बजे 9928038785 मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन पर कहा गया कि हम एसबीआइ रामपुर कलान शाखा के ब्रांच मैनेजर बोल रहे हैं. आप अपना एटीएम कार्ड नंबर बताइए, नहीं तो आपका एटीएम बंद कर दिया जायेगा. तब मदन ने कहा कि सर हम शाखा से कुछ ही दूरी पर रहते हैं आकर मिल लेते हैं तो कहा गया कि शाखा बाद में आकर मिल लीजियेगा, पहले अपना कार्ड नंबर जैसे पूछा जाय बता दें. काफी जोर देने पर उन्होंने अपना एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया. ठीक तुरंत बाद खाते से बैलेंस कटना आरंभ हो गया. पहला बार 4990 रुपये, फिर 1010 रुपये, 1500 रुपये एवं 1100 रुपये करके लगभग साढ़े आठ हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. सोमवार को जब बैंक खुला तो इसकी सूचना मदन ने शाखा प्रबंधक से की. शाखा प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने बताया कि किसी माफिया द्वारा ग्राहकों को बेवकूफ बनाकर एटीएम के माध्यम से राशि की निकासी कर रहा है. बैंक जब भी इस तरह कार्य करती है तो टेलीफोन पर नहीं. बल्कि लिखित सूचना उपभोक्ताओं को देती है. उन्होंने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि इस तरह के ठगी गिरोह से बचें.
बैंक मैनेजर बता खाता से उड़ाये आठ हजार रुपये
प्रतिनिधि, बरियारपुरसावधान ! अपने को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम बंद करने की बात कह कर आपसे एटीएम का नंबर पूछा जा सकता है और यदि आपने नंबर बता दी तो खाते से राशि गायब हो जायेगी. इस प्रकार के फर्जी निकासी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक ऐसा ही मामला बरियारपुर […]
