यज्ञ की सफलता को लेकर बैठक बरियारपुर . जमालपुर प्रखंड के इटहरी पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में 20 मई से आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की सफलता को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता उमाशंकर सिंह ने की. बैठक में आयोजन की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि यज्ञ की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. प्रवचन, रासलीला, रामलीला व आकर्षक झूला के साथ ही अन्य तैयारियां भी चल रही है. बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव अनिल कुमार राय, अंबुज कुमार, अनिल चौधरी, प्रकाश सिंह, पंकज कुमार मुन्ना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. महिलाओं ने रखा अमावस्या का व्रत बरियारपुर . महिलाओं ने सोमवार को सोमवती अमावस्या का व्रत रखा. व्रत रख कर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और पीपल पेड़ के फेरे लगाये. पुरोहित राजेश पंडित ने बताया कि महिलाओं द्वारा किये जा रहे सोमवती अमावस्या व्रत को संजीवनी तिथि भी कहते हैं. महिलाएं पीपल के पेड़ की 108 फेरे लगायी और मिश्रा, बदाम व कसैली चढ़ायी. व्रती महिलाएं पूजा देवी, सीमा देवी, रीना देवी, अलका देवी, मुस्कान रानी, सोनम ने बताया कि यह व्रत करने से परिवार में सुख-शांति की अनुभूति होती है.
3.बरियारपुर की खबरें :-
यज्ञ की सफलता को लेकर बैठक बरियारपुर . जमालपुर प्रखंड के इटहरी पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में 20 मई से आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की सफलता को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता उमाशंकर सिंह ने की. बैठक में आयोजन की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि यज्ञ […]
