फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : संबोधित करते अतिथि प्रतिनिधि , मुंगेरगौतम बुद्ध की जयंती पर पहली बार रविवार को उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी स्कूल में महापुरुषों का संयुक्त रुप से शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बुद्धा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की गयी. उद्घाटन एसडीओ डॉ कुंदन कुमार ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष डीके चौधरी ने की. प्रमोद दास ने कहा कि वर्तमान समय में देश हित के लिए हमें तथागत गौतम बुद्ध के विचारों पर चलना होगा. तभी देश का कल्याण संभव है. डीके चौधरी ने कहा कि आज हम तथागत गौतम बुद्ध की 2582 वीं जयंती मना रहे हैं. लेकिन वर्तमान समय में देश में शासक वर्ग गरीबी, भूखमरी, आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, अपराध, बेरोजगारी, धार्मिक उन्माद, क्षेत्रवाद, बाजारवाद, पूंजीवाद से पूरा देश और संविधान व लोकतंत्र खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है. मुख्य अतिथि डॉ सुबोध कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रो. संजय भारती, इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अराजकता की इस स्थिति में हम भारत के ईमानदार देश भक्त1, बुद्धिजीवियों, मूलनिविासियों का उत्तरदायित्व है कि विदेशी और देशी खतरों से निजात दिला सकते है. बुद्ध ने कहा था कि दुख है तो दुख का कारण है. कारण है तो उसका निवारण है. हम सभी जान चुके है कि कारण क्या है. कारण व्यवस्था है. इस व्यवस्था को बदलना होगा. देश में समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित समाज का निर्माण करके ही सारी समस्या से निजात मिल सकती है. भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बन सकता है और विश्व गुरु कहला सकता है. मौके पर त्रिभूवन शर्मा, मोनू चौधरी, धीरेंद्र सहनी, विक्की पासवान, विंदेश्वरी दास, चेतन राण मौजूद थे.
बुद्ध के विचारों पर चलने से ही देश का कल्याण संभव
फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : संबोधित करते अतिथि प्रतिनिधि , मुंगेरगौतम बुद्ध की जयंती पर पहली बार रविवार को उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी स्कूल में महापुरुषों का संयुक्त रुप से शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बुद्धा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की गयी. उद्घाटन एसडीओ डॉ कुंदन कुमार ने किया. कार्यक्रम […]
