प्रतिनिधि , बरियारपुर ज्वाइंट क्रिकेट क्लब रतनपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार की रात फाइनल मैच खेला गया. जिसमें मुंगेर ने पुरुषोत्तमपुर को पांच रन से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया. शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेला गया. पहला सेमीफाइनल मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीसी पुरुषोत्तमपुर ने 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाया. जवाब में खेलने उतरी जनप्रतिनिधि की टीम 69 रन पर आल आउट हो गयी. दूसरा सेमीफाइनल मैच फॉरेस्ट मुंगेर बनाम जेसीसी बरियारपुर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीसी बरियारपुर की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी मुंगेर ने 6 ओवर में ही निर्धारित रन बना लिया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच पुरुषोत्तमपुर बनाम मुंगेर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीसी पुरुषोत्तमपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी मुंगेर की टीम 5 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिये. मैन ऑफ द मैच व सीरीज का पुरस्कार मुंगेर के यशवंत कुमार को दिया गया. मुख्य अतिथि रतनपुर के मुखिया उपेंद्र प्रसाद साह, पैक्स अयक्ष संजय पांडे, जिप सदस्य राकेश रौशन ने विजेता एवं उप विजेता टीम को कप व पारितोषिक वितरण किया.
फाइनल में मुंगेर ने पुरुषोत्तमपुर को पांच रनों से किया पराजित
प्रतिनिधि , बरियारपुर ज्वाइंट क्रिकेट क्लब रतनपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार की रात फाइनल मैच खेला गया. जिसमें मुंगेर ने पुरुषोत्तमपुर को पांच रन से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया. शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेला गया. पहला सेमीफाइनल मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीसी पुरुषोत्तमपुर ने […]
