फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : वट वृक्ष का पूजा करती सुहागिन महिलाएं प्रतिनिधि , मुंगेरजिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने रविवार को भक्ति भाव के साथ वट सावित्री का व्रत किया. शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु होने व अमर सुहाग की कामना की. दिन के ग्यारह बजते ही महिलाओं का झुंड वट वृक्ष पूजन के लिये अपने-अपने घरों से निकल पड़ी. जेठ की चिलचिलाती धूप में व्रती महिलाओं द्वारा भूखे-प्यासे नंगे पांव पूजन के लिए जाना कड़ी तपस्या से कम नहीं थी. व्रतियों ने बीनी (बांस से बने पंखे), आम, लीची, पकवान आदि नैवेद्य चढ़ा कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. साथ ही वृक्ष की परिक्रमा भी की. वहीं नव विवाहिता व्रतियों ने चौदह बीनी से पूजा कर उसे सुहागिन महिलाओं के बीच वितरित किया. साथ ही उन्हें मीठा भोजन कराया. वैसे वट सावित्री का व्रत सोमवार को भी किया जायेगा. जिन्होंने रविवार को व्रत नहीं किया वे सभी सोमवार को व्रत रखेंगी. हालांकि सोमवार को दिन के 10 बजे तक ही वट सावित्री व्रत करने का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है.
वट सावित्री का व्रत कर सुहागिनों ने मांगी अमर सुहाग का वरदान
फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : वट वृक्ष का पूजा करती सुहागिन महिलाएं प्रतिनिधि , मुंगेरजिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने रविवार को भक्ति भाव के साथ वट सावित्री का व्रत किया. शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु होने व अमर सुहाग […]
