बीसीसी बागेश्वरी ने दरियापुर को 3 विकेट से हराया फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : विजयी टीम हवेली खड़गपुर . प्रखंड के लक्ष्मीपुर काली स्थान मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से प्रारंभ हुआ. उसका उद्घाटन विपिन मिश्रा और संजय मिश्रा ने किया. उद्घाटन मैच में बीसीसी बागेश्वरी ने डीडीसी दरियापुर को 3 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट के दूसरे चक्र में पहुंच गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दरियापुर ने निर्धारित ओवर में 165 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से रामप्रवेश ने 70 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी बागेश्वरी टीम ने 14.4 ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बन कर मैच जीत लिया. टीम की ओर से अभिषेक ने 18 गेंद पर 4 छक्के व 1 चौके की सहायता से 32 रनों की बेहतरीन पाली खेली. अभिषेक ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किया. जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. शिकायत निवारण कोषांग का गठन हवेली खड़गपुर . शनिवार को प्रखंड के बीआरसी में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय चंद्र भगत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा से संबंधित शिकायत एवं सुझाव लोग यहां कर सकते है. जिसका समय पर निष्पादन किया जायेगा. कोषांग का नोडल पदाधिकारी प्रखंड साधनसेवी मो. इसराफिल को बनाया गया है.
24.हवेली खड़गपुर की खबरें :-
बीसीसी बागेश्वरी ने दरियापुर को 3 विकेट से हराया फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : विजयी टीम हवेली खड़गपुर . प्रखंड के लक्ष्मीपुर काली स्थान मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से प्रारंभ हुआ. उसका उद्घाटन विपिन मिश्रा और संजय मिश्रा ने किया. उद्घाटन मैच में बीसीसी बागेश्वरी ने डीडीसी दरियापुर को 3 विकेट […]
