फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते स्थानीय निवासी प्रतिनिधि , जमालपुर जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 23 के स्थानीय निवासियों ने शनिवार को जल निकासी की समस्या के विरोध में जिला प्रशासन का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव कुमार मिश्रा ने किया.उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 23 के जय मंगल मिश्रा गली में दर्जनों मकान ऐसे हैं, जिसके लिए अबतक जल निकासी की कोई योजना नहीं बनायी गई है. ऐसे मकानों में रहने वाले लोग अपने मकान परिसर के किसी एक कोने में गड्ढा बना कर पानी को जमा करने पर मजबूर हैं. इसके कारण अगल-बगल के दूसरे मकानों में रहने वालों के पेयजल की समस्या बन गयी है. बगल वाले के घर का पानी भी प्रदूषित हो रहा है. जिसके कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 23 में काफी संख्या में कमाऊ शौचालय भी है, जिसे बंद करा पाने में अबतक नगर प्रशासन विफल साबित हुआ है. स्थानीय वार्ड पार्षद से लेकर नगर परिषद प्रशासन को भी कई बार मौखिक सूचना दी गयी. कार्रवाई नहीं हो पाने की स्थिति में विगत 7 मई को जिलाधिकारी को भी फैक्स के माध्यम से जानकारी दे कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई. परंतु अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्होंने डीएम से त्वरित कार्रवाई कर समस्या के समाधान की मांग की. इससे पहले लोगों ने नगर व जिला प्रशासन के विरोध में जम कर नारेबाजी की. मौके पर शंभु साव, राजेंद्र साव, मिथिलेश कुमार, आनंद, चुन्नु साह, विनोद कुमार, दीपक, विक्की सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे.
जल निकासी की समस्या के विरोध में जिला प्रशासन का पुतला फूंका
फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते स्थानीय निवासी प्रतिनिधि , जमालपुर जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 23 के स्थानीय निवासियों ने शनिवार को जल निकासी की समस्या के विरोध में जिला प्रशासन का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव कुमार मिश्रा ने […]
