महिला बोगी में बेधड़क यात्रा कर रहे हैं पुरुष रेल यात्री

फोटो संख्या : 23,23ए फोटो कैप्सन : भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी के महिला बोगी में चढ़ते पुरुष व महिला बोगी में बैठे पुरुष यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरमालदह रेल मंडल के साहेबगंज लूप लाइन पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला बोगी में पुरुष यात्रियों का चलना बदस्तूर जारी है. इसके कारण अकेली यात्रा करने वाली […]

फोटो संख्या : 23,23ए फोटो कैप्सन : भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी के महिला बोगी में चढ़ते पुरुष व महिला बोगी में बैठे पुरुष यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरमालदह रेल मंडल के साहेबगंज लूप लाइन पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला बोगी में पुरुष यात्रियों का चलना बदस्तूर जारी है. इसके कारण अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शुक्रवार को एक ओर जहां जमालपुर के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर जमालपुर-मालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी से आरपीएफ द्वारा पुरुष यात्रियों से खाली कराया जा रहा था. वहीं भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी में पुरुष यात्री बड़ी संख्या में यात्रा करते देखे गये. किऊल जा रही कुछ महिलाओं ने बताया कि आये दिन इसी प्रकार की स्थिति बनी रहती है. इस संबंध में आरपीएफ स्टेशन पोस्ट के इंचार्ज इंस्पेक्टर परवेज खान ने बताया कि आरपीएफ को रेल कारखाना की कुछ महिलाओं ने इस आशय की शिकायत की थी कि मालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी में पुरुष यात्रियों के चलने के कारण काफी असुविधा होती है. इसको लेकर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट की धारा 162 के अंतर्गत लेडीज बोगी में प्रवेश पर पुरुष यात्री को पांच सौ रुपये जुर्माना या जेल का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि जल्द ही वे सभी ट्रेनों में महिला बोगी में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर साइकिल लेकर चलने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >