बीडीओ ने ग्रहण किया कार्यभार

जमालपुर : जमालपुर के नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने पहले दिन प्रखंड कर्मियों से परस्पर परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालय परिसर का जायजा लिया. इस बीच मुंगेर सदर के बीडीओ संजय कुमार भी उनके साथ थे. नये बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में सरकारी […]

जमालपुर : जमालपुर के नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने पहले दिन प्रखंड कर्मियों से परस्पर परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालय परिसर का जायजा लिया. इस बीच मुंगेर सदर के बीडीओ संजय कुमार भी उनके साथ थे. नये बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक हर हाल में पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. बैठक 16 कोजमालपुर : टोरिल मंडल बालिका उच्च विद्यालय में आगामी 16 मई को लोहार जाति के लोगों की बैठक होगी. इस विरादरी के नेता नरेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि लोजपा नेता सत्यानंद शर्मा होंगे. बैठक में इस बिरादरी की मजबूती के बारे में चर्चा की जायेगी.बैठक 16 मई कोजमालपुर : आइसीएफ एक्ट अप्रेंटिश संघ शाखा जमालपुर की आवश्यक बैठक आगामी 16 मई को मारवाड़ी धर्मशाला में होगी. संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा ने बताया कि लोजपा नेता सत्यानंद शर्मा बैठक को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >