फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : जन संपर्क अभियान चलाते संतमत सत्संगी. प्रतिनिधि, जमालपुर आगामी 16-17 मई को बांक पंचायत के चमनगढ़ में संत मत सत्संग का दो दिवसीय प्रमंडलीय अधिवेशन होगा. इसकी सफलता के लिए पूरे प्रमंडल से पधारे प्रमुख सत्संगियों द्वारा गुरुवार को जन संपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने किया. उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में मुंगेर प्रमंडल के लगभग सभी जिले के संत मत के सत्संगी शामिल होंगे. भागलपुर कुप्पा घाट से संत मत के वर्तमान आचार्य पूज्यपाद महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज भी शामिल होंगे. इसके साथ ही शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय एवं खगडि़या से यहां पहुंचने वाले हजारों सत्संगियों के ठहरने व खाने पीने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है. सत्संगियों ने नयागांव, मिल्कीचक, तेलिया जालाब, रामनगर सहित अन्य स्थानों में जनसंपर्क चलाया. मौके पर बिंदेश्वरी पासवान, रामलखन, अशोक मंडल, अनूप लाल, सीताराम वैद्य, परमेश्वर साव राजन कुमार चौरसिया सहित अन्य सत्संगी उपस्थित थे.
वार्षिक अधिवेशन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान
फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : जन संपर्क अभियान चलाते संतमत सत्संगी. प्रतिनिधि, जमालपुर आगामी 16-17 मई को बांक पंचायत के चमनगढ़ में संत मत सत्संग का दो दिवसीय प्रमंडलीय अधिवेशन होगा. इसकी सफलता के लिए पूरे प्रमंडल से पधारे प्रमुख सत्संगियों द्वारा गुरुवार को जन संपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार […]
