मल्टी ब्रांड रीटेल में 51 प्रतिशत के नोटिफिकेशन से व्यापारी नाराज

प्रतिनिधि, मुंगेर व्यापारियों के शिखर संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीए सरकार के मल्टी ब्रांड रीटेल में 51 फीसदी एफडीआइ को लागू करने के नोटिफिकेशन को जारी रखने के निर्णय का विरोध किया है. साथ ही इस मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति बनायी जा रही है. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल […]

प्रतिनिधि, मुंगेर व्यापारियों के शिखर संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीए सरकार के मल्टी ब्रांड रीटेल में 51 फीसदी एफडीआइ को लागू करने के नोटिफिकेशन को जारी रखने के निर्णय का विरोध किया है. साथ ही इस मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति बनायी जा रही है. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिहार चैप्टर के अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान ने कहा है कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेवाल ने यह उम्मीद की थी कि यूपीए सरकार के निर्णय को केंद्र की भाजपा सरकार वापस लेगी. लेकिन भाजपा सरकार ने भी इस नोटिफिकेशन को एक नीति को जारी रखने का फैसला किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मुद्दे को लेकर कैट शीघ्र ही वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलेगा. निर्मल जालान ने कहा है कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए कॉन्फेडरेशन की बैठक आगामी 8 जून को नागपुर में बुलायी गयी है. जिसमें अबतक की स्थिति का जायजा लिया जायेगा तथा देश भर में एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान चलाने की घोषणा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >