कुश्ती प्रतियोगिता में 42 पहलवानों ने दिखाया दम, बबलू उर्फ मिरचैइया बने चैंपियन

प्रखंड के पचरूखी स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

धरहरा. प्रखंड के पचरूखी स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पूजा समिति की ओर से आयोजित इस दंगल में स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के कई प्रखंडों से आए पहलवानों ने अपने दम-खम का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में कुल 42 पहलवानों ने भाग लिया. इस रोचक मुकाबले में एक से बढ़कर एक रोमांचक कुश्तियां देखने को मिलीं, जिससे मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शक उत्साहित नजर आए. कुश्ती प्रतियोगिता में तौफिर दियारा निवासी बबलू उर्फ मिरचैइया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधा दर्जन से अधिक पहलवानों को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं धरहरा प्रखंड के अदलपुर निवासी शंभू पहलवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तौफिर दियारा के सोनू कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता के दौरान हर मुकाबले पर दर्शकों की जोरदार तालियां और उत्साह देखने लायक था. विजेताओं को पूजा समिति की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर पूजा समिति के सचिव महेश यादव, ईटवा पंचायत के सरपंच निरंजन तांती, समाजसेवी निलेश सिंह उर्फ बिंकू, छोटू सिन्हा, पप्पू यादव, सुबोध गोस्वामी, छत्तीस कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >