पीजी सेमेस्टर-1 में 3,917 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन की तिथि समाप्त

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर के लिए सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए छठे मैरिट लिस्ट वालों के लिए नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया गुरुवार को पूर्ण कर ली. बता दें कि एमयू ने अपने पीजी सेमेस्टर-1 के लिए 28 जनवरी को छठी मैरिट लिस्ट जारी की थी. इसमें चयनित 204 विद्यार्थियों के लिए 29 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी. 29 जनवरी से 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गयी. इधर उक्त सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा जारी छह मैरिट लिस्ट में कुल 3,982 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 3,026, विज्ञान संकाय में 824 तथा वाणिज्य संकाय में 132 विद्यार्थी ने नामांकन लिया, जबकि उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 3,917 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें कला संकाय में 2,981, विज्ञान संकाय में 809 तथा वाणिज्य संकाय में 127 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. हालांकि अब विश्वविद्यालय की ओर से उक्त सत्र में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी. इसे लेकर अब उक्त सत्र में नामांकित विद्यार्थियों के लिए आंतरिक परीक्षाएं उनके संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर द्वारा आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >