पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 3,952 नामांकन, 3,880 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन व रजिस्ट्रेशन करायेंगे.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये जारी छठे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये 29 जनवरी से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें अबतक कुल 3,952 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि 3,880 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में लिये जारी छठे मैरिट लिस्ट में कुल 204 विद्यार्थियों का चयन किया है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 29 जनवरी से 2 फरवरी तक का समय दिया गया है. जबकि नामांकन के बाद रजिस्ट्रेशन के लिये 29 जनवरी से 5 फरवरी तक का समय दिया गया है. इस दौरान विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन व रजिस्ट्रेशन करायेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 3,952 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 3,004, विज्ञान संकाय में 817 तथा वाणिज्य संकाय में 131 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि इनमें से कुल 3,880 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 2,956, विज्ञान संकाय में 798 तथा वाणिज्य संकाय में 126 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन अबतक कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >