शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरना ने डीएवी जमालपुर को 3-2 से रौंदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , धरहरा मानगढ़ के ग्रीन पार्क मैदान में खेले जा रहे नवल किशोर यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को शंकर स्पोटिंग क्लब धरहरा बनाम डीएवी जमालपुर के बीच खेला गया. जिसमें धरहरा 3-2 से विजयी रही. मुख्य अतिथि मुंगेर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अविनाश कुमार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , धरहरा मानगढ़ के ग्रीन पार्क मैदान में खेले जा रहे नवल किशोर यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को शंकर स्पोटिंग क्लब धरहरा बनाम डीएवी जमालपुर के बीच खेला गया. जिसमें धरहरा 3-2 से विजयी रही. मुख्य अतिथि मुंगेर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव, जिप सदस्य मनोज पासवान ने मैदान जाकर खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया और मैच का शुभारंभ किया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. खेल के 32 वें मिनट में धरहरा के गौरव कुमार ने पहला गोल किया. जबकि जमालपुर के कृषकी कुमार ने 47 वें मिनट पर गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया. खेल के 60 मिनट में धरहरा के नीरज कुमार एवं 69 वें मिनट में जमालपुर के देवरथ कुमार ने गोल किया. मैच 2-2 की बराबरी पर आ गया. खेल के अंतिम क्षण 70 वें मिनट में धरहरा के राहुल कुमार ने गोल कर टीम को 3-1 से जीत दिला दी. निर्णायक मंडली में संजय कुमार सिंह, रामरतन कुमार सुमन, कपिलदेव मंडल, शंकर चंद्रवंशी शामिल थे. मौके पर युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार, मनीष कुमार, निवास कुमार, रमेश कुमार, रंजीत कुमार, लालू एवं छोटू मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन