गेेट संख्या 6 हेल्थ यूनिट में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 10:02 PM
फोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : जांच करते चिकित्सक प्रतिनिधि , जमालपुरपूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल के परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ समीर कुमार रक्षित ने शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के […]
फोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : जांच करते चिकित्सक प्रतिनिधि , जमालपुरपूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल के परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ समीर कुमार रक्षित ने शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिये ऐसे विशेष शिविर के आयोजन किये जाते हैं. जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी जाती हैं. उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग एक सौ चौहत्तर रेल कर्मियों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई. मरीजों के सुगर, ईसीजी, वजन, लंबाई, ब्लड हीमोग्लोबिन, आंख, नाक तथा कान संबंधी बीमारियों की जांच कर उन्हें दवाइयां भी दी गई. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में डॉ एस भवेल, डॉ आरके सिन्हा, डॉ जेके प्रसाद, डॉ पीके सिंहानियां, डॉ डीके जायसवाल, डॉ सुभाष वल्लभ विजेता, डॉ वन्दना कुमारी, डॉ एसके ग्रीन तथा डॉ विनोद कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. शिविर की व्यवस्था गणेश चौधरी ने की थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










