बिहार में जंगल राज की हो रही वापसी : डॉ मोनाजिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : मृतक पंकज वर्मा की पत्नी से मिलते पूर्व सांसद डॉ मोनाजिर हसन प्रतिनिधि , मुंगेर पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता डॉ मोनाजिर हसन ने कहा है कि बिहार में पुन: जंगलराज की वापसी हो रही है. हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी है और जनता परेशान है. वे बुधवार […]
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : मृतक पंकज वर्मा की पत्नी से मिलते पूर्व सांसद डॉ मोनाजिर हसन प्रतिनिधि , मुंगेर पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता डॉ मोनाजिर हसन ने कहा है कि बिहार में पुन: जंगलराज की वापसी हो रही है. हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी है और जनता परेशान है. वे बुधवार को भाजपा नेता पंकज वर्मा की हत्या के बाद उसके परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. उन्होंने जहां मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी देने की मांग की. वहीं अपने एक माह का वेतन पीडि़त परिवार को देने की घोषणा भी की. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय, नगर निगम की उपमेयर बेबी चंकी, भाजपा नेता भरत यादव, मणिशंकर भोलू, गोविंद मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










