अनुश्रवण समिति की बैठक में नियमित खाद्यान्न वितरण का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 10:02 PM
फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : बैठक में शामिल अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि , मुंगेरअनुमंडल अनुश्रवण समिति सदर की बैठक बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने की. बैठक में जन वितरण से संबंधित मामलों पर सदस्यों द्वारा सवाल उठाये. राजद प्रतिनिधि मंटू […]
फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : बैठक में शामिल अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि , मुंगेरअनुमंडल अनुश्रवण समिति सदर की बैठक बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने की. बैठक में जन वितरण से संबंधित मामलों पर सदस्यों द्वारा सवाल उठाये. राजद प्रतिनिधि मंटू शर्मा ने बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जन वितरण की दुकानों तक डोर स्टेप डिलिवरी करने, पीएचएच कार्डधारी के बीच नियमित खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण की नियमित निगरानी करने एवं छूटे हुए कार्ड धारी के नाम सर्वे सूची में शामिल करने के लिए पुनरीक्षण करने का मुद्दा उठाया. अन्य सदस्यों ने लाल कार्डधारियों को अनिवार्य रुप से पीएचएच के तहत कार्ड उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया. सदस्यों ने मुद्दा उठाया कि बहुत ऐसे लोग है जिनके पास एपीएल कार्ड भी नहीं बना है. वैसे लोगों को सर्वे कराकर नाम जोड़ा जाय. एसडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सदस्य महापौर कुमकुम देवी, राजेश दास, बालेश्वर प्रसाद आर्य, जाबिर हुसैन, जगदीश मंडल, सुरेश प्रसाद तांती सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










