बड़ी आशिकपुर में लोगों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

नाला निर्माण से पूर्व अतिक्रमण हटाने की मांगफोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते वार्डवासी प्रतिनिधि , जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 बड़ी आशिकपुर से गरभूचक जाने वाली सड़क पर बन रहे नाले का लोगों ने निर्माण के पूर्व अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विरोध किया है. लोगों का कहना […]

नाला निर्माण से पूर्व अतिक्रमण हटाने की मांगफोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते वार्डवासी प्रतिनिधि , जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 बड़ी आशिकपुर से गरभूचक जाने वाली सड़क पर बन रहे नाले का लोगों ने निर्माण के पूर्व अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विरोध किया है. लोगों का कहना है कि यह रोड लगभग बीस फिट चौड़ी है किंतु अतिक्रमण कर इसकी चौड़ाई मात्र दस फिट कर दी गयी है. सोमवार को दर्जनों लोगों ने इसको लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमणरहित रोड पर नाले का निर्माण होता है तो रोड की चौड़ाई महज 5-7 फिट रह जायेगी. जिससे इस ओर से गुजरने वाले राहगीरों को सब दिन परेशानी होगी. नेतृत्व कर रहे वार्ड संख्या 15 के पार्षद बबलू पासवान ने बताया कि इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अविलंब हस्तक्षेप की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि लगभग 90 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र में कहा गया है कि आनंदी तांती के घर से मुकेश तांती के घर तक की स्थिति अत्यंत दयनीय है. जहां सड़क पर ही पैखाना का टंकी, पनसोखा एवं ईंट की दीवार का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है. मौके पर अजय गोस्वामी, मुनेश्वर प्रसाद, सुरेश पासवान, मुकेश तांती, ओम प्रकाश सिंह, रीना देवी, गीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इस संबंध में अंचलाधिकारी श्रीधर पांडेय ने बताया कि लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ है और मंगलवार को अमीन भेज कर सड़क की पैमाइश की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >