सब्जी की बोरी में पार्सल से बुक कराया था 234 बोतल अंग्रेजी शराब, आरपीएफ ने पकड़ा

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद अब शराब तस्करों ने रेल मार्ग से पार्सल में शराब की खेप भेजना शुरू कर दिया है.

पार्सल छुड़ाने पहुंचा धंधेबाज गिरफ्तार प्रतिनिधि, जमालपुर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद अब शराब तस्करों ने रेल मार्ग से पार्सल में शराब की खेप भेजना शुरू कर दिया है. मंगलवार को जब गुप्त सूचना के आधार पर सीआइबी और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जमालपुर के पार्सल ऑफिस पहुंचा तो वहां सब्जी की चार बोरी में तस्करी कर लायी जा रही 234 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इस दौरान पार्सल लेने पहुंचे शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे रेल थाना जमालपुर के सुपुर्द कर दिया गया. बताया गया कि सीआइबी और रेलवे सुरक्षा बल सूचना मिली की ट्रेन में पार्सल बुक करा कर शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद दोनों एजेंसियां पार्सल कार्यालय पहुंची. इस दौरान जमालपुर रेलवे स्टेशन पर 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस रुकी और वहां से पार्सल सामग्री को जमालपुर के पार्सल ऑफिस पहुंचाया गया. इसके बाद पार्सल लेने पहुंचने वाले व्यक्ति का इंतजार किया गया. जब पार्सल छुड़ाने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा और अपना कागजात कार्यालय में जमा किया, तो उसके सामने सब्जी की बोरी खोली गयी, इसमें शराब था. फलत: आरपीएफ के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जो धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के घटवारी निवासी राहुल साहू का पुत्र रौशन कुमार है. पूछताछ में उसने बताया कि हावड़ा में 4 बोरी में कुंदरी सब्जी के बीच शराब की बोतलों को रखी गयी थी. जब सब्जी के बोरे की जांच की गयी तो चार बोरियों से 234 बोतल ऑफीसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद की गयी. प्रत्येक बोतल में 180 एमएल शराब थी. टीम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट इंचार्ज राजीव नयन, सीआइबी इंस्पेक्टर एसके सुधा सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >