प्रतिनिधि , मुंगेर केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद नयी दिल्ली के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह आगामी 21 दिसंबर को मुंगेर आ रहे हैं. उनके मुंगेर आगमन की सफलता को लेकर दी टीएचएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार को एक बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ सरयुग कुमार ने की. बैठक में डॉ रामजी सिंह के मुंगेर पहुंचने पर भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया. साथ ही कॉलेज प्रांगण में एक सम्मान समारोह का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. डॉ सरयुग ने बताया कि केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष पद पर बिहार से डॉ रामजी सिंह पहले होमियोपैथिक चकित्सक है जो इस पद पर चुने गये. सीसीपी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कोई व्यक्ति इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने कहा कि डॉ रामजी सिंह ऐसे व्यक्तित्व हैं जिन्होंने होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया. होमियोपैथिक विकास के लिए उन्होंने विश्व भ्रमण किया, जहां होमियोपैथिक चिकित्सा नहीं पहुंची थी. वहां उन्होंने इसे स्थापित करने का काम किया. होमियोपैथिक विकास के प्रति कृतसंकल्पित और सीसीपी अध्यक्ष बनने पर उनके सम्मान में इस कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिवार द्वारा सम्मानित किया जायेगा. मौके पर डॉ एमके पाठक, डॉ बीएन पोद्दार, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ अशोक मिश्रा, डॉ आनंद प्रकाश, पूर्व प्राचार्य डॉ एससी साह सहित अन्य मौजूद थे.
सीसीपी अध्यक्ष के मुंगेर आगमन की तैयारी
प्रतिनिधि , मुंगेर केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद नयी दिल्ली के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह आगामी 21 दिसंबर को मुंगेर आ रहे हैं. उनके मुंगेर आगमन की सफलता को लेकर दी टीएचएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार को एक बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ सरयुग कुमार ने की. बैठक में डॉ रामजी सिंह […]
