तीन दिन बाद भी नहीं हो पायी हत्यारे की गिरफ्तारी

प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुरश्रमिक की पीट-पीट कर की गयी हत्या के सिलसिले में तीन दिन बाद भी मंगलवार को हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. गत शनिवार को खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंटिया बाजार इलाके में सुरेश ठाकुर की मजदूरी मांगने पर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद से ही मृतक के […]

प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुरश्रमिक की पीट-पीट कर की गयी हत्या के सिलसिले में तीन दिन बाद भी मंगलवार को हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. गत शनिवार को खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंटिया बाजार इलाके में सुरेश ठाकुर की मजदूरी मांगने पर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद से ही मृतक के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है. वहीं पूरा परिवार शोकाकुल है. मृतक की पत्नी गीता देवी की अवस्था विक्षिप्त सी हो गयी है और परिवार की सारी जिम्मेवारी मृतक की शादीशुदा पुत्री लाली के ऊपर आ गयी है. क्योंकि परिवार में अब कोई कमाऊ सदस्य नहीं बचा है. पूरे परिवार का भरण-पोषण सुरेश ठाकुर मेहनत-मजदूरी से करता था. इसी क्रम में काम के बदले मजदूरी मांगने जब वह राम कुमार मंडल के पास गया था तब उसने मजदूरी देने के बदले उसकी जम कर पिटाई कर दी थी. जिसके कारण परिजनों का आरोप है कि सुरेश ठाकुर की मौत हुई. मृतक का एक पुत्र तो है किंतु उसे परिवार से कोई वास्ता नहीं. ऐसे में घर के लोगों को रोजी-रोटी के साथ घर की सबसे छोटी पुत्री की शादी की चिंता भी सताने लगी है. इधर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के स्थानांतरण के बाद अब नये थानाध्यक्ष के रूप में राजेश शरण के पदस्थापन से परिजनों में आस जगी है. थानाध्यक्ष के लिए इस हत्याकांड का उद्भेदन चुनौती भरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >