खलिहान में लगी आग से हजारों का नुकसान

चंद्रमंडीह : चकाई प्रखंड के पेटर पहड़ी पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव निवासी मंजू देवी के खलिहान में अचानक आग लग जाने से हजारों धान का बोझा जल कर राख हो गया. मौके पर पीड़ित किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी मेहनत आदि कर दो एकड़ खेत में धान की फसल उपजा कर उसे […]

चंद्रमंडीह : चकाई प्रखंड के पेटर पहड़ी पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव निवासी मंजू देवी के खलिहान में अचानक आग लग जाने से हजारों धान का बोझा जल कर राख हो गया. मौके पर पीड़ित किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी मेहनत आदि कर दो एकड़ खेत में धान की फसल उपजा कर उसे काट कर खलिहान मे रखा था.
रविवार देर शाम खलियान में रखे धान की फसल में अचानक आग की लपट को देख कर हो-हल्ला करने लगे. आसपास के ग्रामीण जब तक वहां पहुंचे तब तक आग की लपटें सारे खलिहान में फैल गयी थी. लोगों लारा काफी मशक्कत करने के बावजूद भी धान को जलने से नहीं बचाया जा सका. पीड़िता मंजु देवी ने बतायी अगलगी में कि करीब पचास हजार रुपये का धान जल कर राख हो गया. पीड़िता ने अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में अंचल कार्यालय को इसकी लिखित सूचना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >