कांग्रेस सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर बैठक

बूथों पर कम से कम 11 नये सदस्य जोड़े जायफोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : बैठक करते कांग्रेसी प्रतिनिधि, मुंगेरकांग्रेस सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में एक बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता कांग्रेस अभियान के समन्वयक सौरभ निधि ने की. मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के वरीय नेता […]

बूथों पर कम से कम 11 नये सदस्य जोड़े जायफोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : बैठक करते कांग्रेसी प्रतिनिधि, मुंगेरकांग्रेस सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में एक बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता कांग्रेस अभियान के समन्वयक सौरभ निधि ने की. मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के वरीय नेता सह मुंगेर के प्रभारी छत्रपति यादव मौजूद थे. बैठक में कहा गया कि जिले के सभी पंचायतों के सभी बूथों पर कम से कम 11 नये सदस्य जोड़े जाय. जिसमें प्रखंड के स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करेंगे. छत्रपति यादव ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सदस्यता पांच वर्षों के लिए होगी. संगठन का चुनाव बूथ स्तर से जिला स्तर पर सभी कमेटियों के लिए होगी. सदस्यता अभियान पार्टी का स्थायी कार्यक्रम है जो लगातार चलता रहेगा. उन्होंने अभियान के प्रभारियों एवं सहयोगियों से अपील किया कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें ताकि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा सके. सौरभ निधि ने कहा कि सदस्यता फार्म जिला कार्यालय में उपलब्ध है. कांग्रेसी कार्यालय से सदस्यता फार्म प्राप्त कर सकते है. मौके पर जिलाध्यक्ष मो. शहजाद, संजय कुमार, श्यामसुंदर राम, मनोज कुमार अरुण, डॉ सुधीर सिंह, राम प्रसाद विस्मिल, मो. नुरुल्लाह, अखिलेश सिंह, देवकी देवी, बबीता देवी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >