13.हवेली खड़गपुर की खबरें :-

स्थापना दिवस को लेकर बैठक हवेली खड़गपुर . केशरबानी ठाकुरबाड़ी हवेली खड़गपुर में अनुमंडल के स्थापना दिवस को लेकर रविवार को बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों की एक बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार उग्र ने की. बैठक में स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि आगामी […]

स्थापना दिवस को लेकर बैठक हवेली खड़गपुर . केशरबानी ठाकुरबाड़ी हवेली खड़गपुर में अनुमंडल के स्थापना दिवस को लेकर रविवार को बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों की एक बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार उग्र ने की. बैठक में स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि आगामी 11 जनवरी को स्थापना दिवस के मौके पर नक्सल इलाकों में फुटबॉल एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. फाइनल आरएसके उच्च विद्यालय में प्रशासन की देखरेख में संपन्न होगा. बैठक के उपरांत श्रीनगर में आतंकवादी हमले में काल कलवित हुए भारतीय जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मौके पर गजनफर अली खां, राकेश चंद्र सिन्हा, मनोज कुमार, ललन कुमार, डॉ अशोक केसरी, अमित कुमार, अजय सिंह, संजीव चंद्र साहा सहित दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद थे. चार दिवसीय आर्ट डे संपन्न हवेली खड़गपुर . रविवार को केएम एकेडमी स्कूल में चार दिवसीय आर्ट डे सेलिब्रेशन 2014 संपन्न हो गया. विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. निदेशक ने बताया कि प्रतिभागियों को तीन श्रेणी में रखा गया था. जिन्होंने अंगरेजी, कविता, हिंदी, एलोकेसन, सुगम संगीत, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, कहानी वाचन तथा हिंदी व अंगरेजी रैम्स में हिस्सा लिया. निर्णायक मंडली में वीणा केसरी, नाथो मंडल, विकास मिश्रा, तरन्नुम प्रवीण कंचन सिंह, पूजा साह, बेबी, कायनात और नगमा शामिल थी. विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा उत्साहवर्द्धन एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >