युवा शक्ति के कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : बैठक करते युवा शक्ति प्रतिनिधि , मुंगेरयुवा शक्ति शाखा मुंगेर के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जयप्रकाश उद्यान में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मंडल ने की. संचालन संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी ने किया. बैठक में युवा शक्ति को गैर राजनीतिक संगठन […]

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : बैठक करते युवा शक्ति प्रतिनिधि , मुंगेरयुवा शक्ति शाखा मुंगेर के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जयप्रकाश उद्यान में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मंडल ने की. संचालन संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी ने किया. बैठक में युवा शक्ति को गैर राजनीतिक संगठन बताते हुए उसके उद्देश्य पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मंडल ने कार्यकारिणी की घोषणा की. जिसमें संरक्षक के रुप में मोहन यादव, डॉ देवकी नंदन सिंह निषाद, दिनेश कुमार सिंह, अमरनाथ प्रसाद ललन, प्रो. अनिल भूषण, मो. जफर अहमद, प्रकाश कुमार सिन्हा के नामों की घोषणा की गयी. जबकि मो. शाकिर सिद्दीकी को प्रधान महासचिव, समीश कुमार को प्रवक्ता, चंडी मंडल, राज कुमार यादव को उपाध्यक्ष, अजीत कुमार शर्मा को महानगर अध्यक्ष, शशिशंकर मुन्ना को व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. महासचिव पद पर विनोद कुमार सिंह, सचिव पद पर सुनील कुमार, शंभु पासवान, संगठन सचिव पद पर रामाशीष कुमार के नामों की घोषणा की गयी. कार्यकारिणी सदस्य के रुप में निरंजन बिंद, सरोज कुमार, अभिनय दास तिलू, मो महमूद आलम, हीरो यादव, अखिलेश सिंह, दिलीप यादव, राकेश पाठक को मनोनीत किया. इसके अतिरिक्त टेटियाबंबर प्रखंड अध्यक्ष के रुप में कैशोली पंचायत के मुखिया मुरारी मोहन मुकुंद को नियुक्त किया गया. मौके पर अभिमन्यू कुमार, विनय कुमार गुड्डु, रविश चंद्र वर्मा, संजय कुमार पोद्दार, प्रेम कुमार यादव, मो. शाहिन रजा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >