फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : बैठक करते विहिप सदस्य प्रतिनिधि , जमालपुरआगामी 7 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद के जिला स्तरीय विराट हिंदू संगम की सफलता को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैठक की. अध्यक्षता संरक्षक सीएन सिंह ने की. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हिंदू समाज के सभी मत, पंथ, संप्रदाय तथा जाति विरादरी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस संगम में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्रा हिंदू धर्म की वैज्ञानिकता एवं हिंदू जीवन मूल्यों की रक्षा जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. भारत में धर्मांतरण, गौ वंश हत्या, जेहादी आतंकवाद, सामाजिक भेदभाव, अस्पृश्यता सहित विदेशी घुसपैठ एवं सभी प्रकार के कुरीतियों से निबटने के लिए उनसे मार्गदर्शन लिया जायेगा. ताकि समरस, जागरूक एवं शक्तिशाली और गौरवशाली राष्ट्र का पुनर्निर्माण संभव हो पाय. मौके पर जिला मंत्री भावेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, श्रवण साह सहित अनेक विहिप कार्यकर्ता मौजूद थे.
जिला स्तरीय हिंदू संगम की सफलता को लेकर बैठक
फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : बैठक करते विहिप सदस्य प्रतिनिधि , जमालपुरआगामी 7 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद के जिला स्तरीय विराट हिंदू संगम की सफलता को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैठक की. अध्यक्षता संरक्षक सीएन सिंह ने की. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हिंदू समाज के सभी मत, पंथ, संप्रदाय तथा […]
