सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वालों पर चला निगम का डंडा, 21 हजार वसुला जुर्माना

अभियान के दौरान कुल 20 लोगों से 21 हजार का जुर्माना वसूल किया गया. जबकि लगभग आधा दर्जन लोगों के निर्माण सामग्री को जप्त कर लिया गया.

– मुंगेर-जमालपुर सड़क मार्ग में कौड़ा मैदान से हवाई अड्डा तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुंगेर

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर रविवार को निगम प्रशासन ने मुंगेर-जमालपुर सड़क मार्ग में कौड़ा मैदान से हवाई अड्डा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क पर गिट्टी-बालू व निर्माण सामग्री रखने वालों पर निगम द्वारा कार्रवाई की गयी. कुल 20 लोगों से 21 हजार का जुर्माना वसूल किया गया. जबकि कई स्थानों से निर्माण सामग्री को जप्त किया गया. विदित हो कि समृद्धि यात्रा का मुख्य कार्यक्रम स्थल सफियाबाद हवाई अड्डा निर्धारित है.

रविवार को नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर मुंगेर-जमालपुर रोड पहुंची. इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद थी. अभियान शहर के कौड़ा मैदान से शुरू हुआ. जिसमें नगर निगम की टीम मां अंबे चौक होते हुए कोणार्क मोड़, संदलपुर, मिर्जापुर, बिंदवाड़ा मोड, नवटोलिया तक अभियान चलाया. इस दौरान जिन लोगों ने सड़क किनारे बालू, गिट्टी या अन्य निर्माण सामग्री रखी थी. उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी. नगर आयुक्त ने बताया कि सामग्री की मात्रा के अनुसार लोगों का चालान काटा गया. अभियान के दौरान कुल 20 लोगों से 21 हजार का जुर्माना वसूल किया गया. जबकि लगभग आधा दर्जन लोगों के निर्माण सामग्री को जप्त कर लिया गया.

मुख्य कार्यक्रम स्थल वाले सड़क पर व्यवस्था का दिया निर्देश

अभियान के दौरान नगर आयुक्त ने स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी, सिटी मैनेजर मनोज भारती, सफाई प्रभारी राहुल सिंह व चंदन कुमार को जहां भी टूटी नालियां व गंदगी दिखाई दी. उसे ठीक करने और सफाई कराने का निर्देश दिया. वहीं संदलपुर चौक पर सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त बिजली खंभा मिलने पर नगर आयुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर खंभे को ठीक कराने का निर्देश दिया. अभियान के दौरान नगर आयुक्त ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी और जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >