मुंगेर : गोबर गैस प्लांट से एक पूर्णनिर्मित, 12 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल बरामद, पांच गिरफ्तार

मुंगेर: बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के धरहरा थानाक्षेत्र स्थित एक गोबर गैस प्लांट से बुधवार को पुलिस ने एक पूर्णनिर्मित, 12 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल तथा 15 कारतूस सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद करते हुए पांच लोगों को धर दबोचा. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने बताया कि इस सिलसिले में […]

मुंगेर: बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के धरहरा थानाक्षेत्र स्थित एक गोबर गैस प्लांट से बुधवार को पुलिस ने एक पूर्णनिर्मित, 12 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल तथा 15 कारतूस सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद करते हुए पांच लोगों को धर दबोचा. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने बताया कि इस सिलसिले में उक्त गोबर गैस प्लांट के मालिक गुलाब सिंह एवं गोपाल तथा हथियार कारीगर मोहम्मद राजू, फैयाज एवं मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि गुलाब उक्त गोबर गैस प्लांट के भीतर बनाए गए तहखाने को उपलब्ध कराने के लिए प्रति हथियार कमीशन लेता था. मनु महाराज ने कहा कि अवैध रूप से यहां बनायेगये हथियारें को ये लोग संभवत: अपराधियों और नक्सलियों को उपलब्ध कराते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >