दुर्गापूजा को लेकर बीएमपी जवानों की प्रतिनियुक्ति, स्टेशन पर लगी रही भीड़

जमालपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमालपुर स्थित बीएमपी-9 से दूर-दराज के जिलों में विधि व्यवस्था संधारण के लिए जवानों को भेजा जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर जवानों की भीड़-भाड़ बनी रही. बताया गया कि यहां के जवानों की प्रतिनियुक्ति दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण […]

जमालपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमालपुर स्थित बीएमपी-9 से दूर-दराज के जिलों में विधि व्यवस्था संधारण के लिए जवानों को भेजा जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर जवानों की भीड़-भाड़ बनी रही.

बताया गया कि यहां के जवानों की प्रतिनियुक्ति दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए सीतामढ़ी और बेतिया के लिए की गई है. इस क्रम में आदेशानुसार जवान अपने-अपने गंतव्य को जाने के लिए यहां स्टेशन पर विभिन्न ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बीएमपी 9 परिसर में पारण परेड का आयोजन हुआ था. जहां प्रदेश के लगभग 10 बटालियन के 444 जवान प्रशिक्षण समाप्त कर इसमें शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >