महागठबंधन में मचा है धमासान, 4 बार बिहार आये राहुल गांधी, मंच पर नहीं दिखा राजद का कोई चर्चित चेहरा : सुशील मोदी

मुंगेर : बिहार के उपमुख्यमंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में चार बार चुनावी सभा को संबोधित करने आये. लेकिन, उनके मंच पर राजद का कोई चर्चित चेहरा नहीं दिखा. क्योंकि उनके पर गठबंधन के नेता रहते ही नहीं है. यह कैसा महागठबंधन है. जहां […]

मुंगेर : बिहार के उपमुख्यमंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में चार बार चुनावी सभा को संबोधित करने आये. लेकिन, उनके मंच पर राजद का कोई चर्चित चेहरा नहीं दिखा. क्योंकि उनके पर गठबंधन के नेता रहते ही नहीं है. यह कैसा महागठबंधन है. जहां भाई-भाई में विद्रोह है. महागठबंधन में महासंग्राम छिड़ा हुआ है. चुनाव से पहले ही महागठबंधन का कुनबा बिखर गया.

सुशील मोदी बुधवार को मुंगेर के सफियासराय के कृषि बाजार मैदान में आयोजित एनडीए के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदीने आगे कहा कि आप जनता को 18 घंटा काम करने वाला चाहिए या आराम करने वाला चाहिए. गरीबों को लालटेन और बैलगाड़ी देने वाला चाहिए या खेत, खलिहान और घर-घर बिजली पहुंचाने वाला चाहिए. आतंकवाद का समर्थन करने वाला चाहिए या आतंकवाद को नाश करने वाला चाहिए. यह आप जनता तय करेंगे.

ये भी पढ़ें… कन्हैया के समर्थन में बेगूसराय से राजद उम्मीदवार को चुनाव से हटा लेने पर विचार करें तेजस्वी : भाकपा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >