मतदाता जागरूकता को लेकर पोलो मैदान में बनी मानव शृंखला, मतदान का लिया संकल्प

मुंगेर : मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोषांग के तत्वावधान में गुरुवार को मानव शृंखला का निर्माण किया गया. इसमें बड़ी संख्या में जिला मतदाता व आमजनों ने भाग लिया. मानव शृंखला सृजन का मुख्य उद्देश्य जिले में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित करना है. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह […]

मुंगेर : मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोषांग के तत्वावधान में गुरुवार को मानव शृंखला का निर्माण किया गया. इसमें बड़ी संख्या में जिला मतदाता व आमजनों ने भाग लिया. मानव शृंखला सृजन का मुख्य उद्देश्य जिले में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित करना है.

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजेश मीणा उपस्थित जनसमूह को मतदान करने का संकल्प दिलाया. सुबह 6:30 बजे से ही लोगों का जत्था पोलो मैदान में आना शुरू हो गया. जो देखते-देखते शृंखलाबद्ध हो गये.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित लोगो ‘‘देश का महा त्यौहार’’ के प्रारूप के अनुरूप उपस्थित जनमानस ने अपने को समाहित कर लिया. शृंखला में जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय, भाषा से उपर उठकर लोगों ने शृंखलाबद्ध होकर मतदान के प्रति अपनी सहमति ताली बजाकर की. एक तरफ जहां शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक थे, तो दूसरी ओर स्वास्थ्य संगठनों के एएनएम व आशा भी उत्साहपूर्वक इसका हिस्सा बनी.
एक मोर्चे पर जीविका दीदियों ने लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए संकल्पबद्ध दिखे तो दूसरी ओर आइसीडीएस के सेविका-सहायिकाओं ने मताधिकार के प्रति अलख जगाया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहनों एवं भाइयों ने भी उल्लासपूर्वक मानव शृंखला में शिरकत की.
इस शृंखला में दिव्यांगजनों, नेहरू युवा केंद्र, कल्याण, खेल संघो के सदस्य ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि इस तरह का आयोजन लोकतंत्र में गहरी आस्था को दर्शाता है और हमारी मताधिकार के प्रति तीव्र उत्कंठा को जाहिर करता है.
आप सभी 29 अप्रैल को अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर जाये और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. स्वीप कोषांग के अध्यक्ष सह डीडीसी प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि जिले में स्वीप कोषांग द्वारा अनूठे प्रकार से नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है.
इसके अंतर्गत रेलवे प्लेटफार्म एवं स्वास्थ्य संगठनों में फ्लैश मॉव कार्यक्रम, आइकॉन द्वारा वोटिंग ट्री लगाकर तथा चार्ली चेपलिन गेटअप में जागरूकता कार्यक्रम किया जा चुका है. आज इस तरह का मानव शृंखला मुंगेर के मतदाता जागरूकता अभियान में पहला प्रयोग है.
हाथों में तिरंगा ले मतदान के प्रति किया जागरूक
आईकॉन राजन कुमार द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर उपस्थित सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे. कार्यक्रम उपरांत सभी लोग प्रभातफेरी के रूप में धीरे-धीरे पोलो मैदान से निकलकर पंक्तिबद्ध तरीके से किला द्वार तक मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते चले गये.
मौके पर स्वीप कोषांग नोडल अधिकारी दिनेश कुमार, डीइओ दिनेश कुमार चौधरी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अतुल कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी हृदय नारायण राम, डीपीओ आईसीडीएस रेखा कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >