बदलते मौसम में अपनी सेहत व बच्चों का रखें खास ख्याल
मुंगेर : स्वस्थ जीवन जीने के लिए बदलते मौसम में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है़ दुर्गापूजा समाप्त होने के बाद से ही मौसम लगातार बदल रहा है़ मौसम में काफी नमी आने लगी है़ रात्रि के समय काफी मात्रा में ओस की बूंदें भी गिरने लगी हैं. ऐसे में विभिन्न प्रकार के कीटाणु व बैक्टीरिया […]
मुंगेर : स्वस्थ जीवन जीने के लिए बदलते मौसम में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है़ दुर्गापूजा समाप्त होने के बाद से ही मौसम लगातार बदल रहा है़ मौसम में काफी नमी आने लगी है़ रात्रि के समय काफी मात्रा में ओस की बूंदें भी गिरने लगी हैं. ऐसे में विभिन्न प्रकार के कीटाणु व बैक्टीरिया के पनपने की आशंका काफी बढ़ गयी है़
इससे वायरल बुखार व सर्दी-खांसी होने का खतरा बना रहता है़ डॉ रामप्रेवश प्रसाद के अनुसार, डायबिटीज व टीबी के मरीजों को ऐसे मौसम में बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है़ इस बदलते मौसम में वैसे लोग जिसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है या कमजोर मरीजों को शिकार बनाने में वायरस सफल रहता है़
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले भोजन का करें सेवन: चिकित्सक की मानें तो बदलते मौसम के दौरान सावधानी नहीं बरते जाने पर लोग वायरल बुखार से पीड़ित हो सकते हैं, वही यदि अधिक दिनों तक जारी रह गया तो वह बुखार निमोनिया या फेफड़े में संक्रमण की समस्या को भी उत्पन्न कर सकती है़ प्राय: देखा जाता है कि ऐसे मौसम में थोड़ी सी गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग पीने के लिए फ्रिज के पानी का उपयोग करने लगते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है़
इससे गला खराब होने के साथ-साथ सर्दी-खांसी की समस्या भी काफी बढ़ जाती है़ ऐसे मौसम में जितना अधिक हो सके फलों व सलाद का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करना चाहिए, इससे इम्यूनिटी काफी बढ़ती है़
इन बातों का भी रखें ख्याल: अदरक, तुलसी और काली मिर्च वाली एक कप गर्म चाय भी सर्दी से राहत पाने का असरदार घरेलू अपाय है़ जो लोग जाड़े के मौसम में सूप पीना पसंद करते हैं, वे सूप उबालते समय में उसमें लहसुन की कुछ कलियां जरूर डाल दें, इससे सर्दी-जुकाम में शीघ्र लाभ मिलता है़ इस मौसम में गर्म पानी का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है़ वहीं चाय के जगह ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है़