गोलू यादव हत्याकांड में दो आरोपितों ने किया सरेंडर

मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा गांव निवासी रविश उर्फ गोलू यादव हत्याकांड में शनिवार को दो आरोपियों ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि हत्याकांड के मुख्य आरोपित अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है., जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. विदित हो कि दुर्गा पूजा […]

मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा गांव निवासी रविश उर्फ गोलू यादव हत्याकांड में शनिवार को दो आरोपियों ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि हत्याकांड के मुख्य आरोपित अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है., जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. विदित हो कि दुर्गा पूजा के दशमी की रात लाल दरवाजा के सन्नी कुमार और हीरा उर्फ अरुण कुमार ने केमखा के रविश को मेला देखने के लिए बुलाकर ले गया. जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

उसकी मां सविता देवी ने वासुदेवपुर थाना में आवेदन देकर सन्नी व हीरा के साथ गांव के ही रामचंद्र यादव पर अपहरण कर गोलू के हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने कोतवाली (वासुदेवपुर) थाना कांड संख्या 333/17 कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं शव को खोजने का कार्य प्रारंभ कर दिया. चार दिन बाद गोलू का शव गंगापार शंकरपुर दियारा से बरामद किया गया.

जिसकी गला रेत कर व पेट फाड़ कर हत्या कर दी गयी थी. एसपी आशीष भारती ने बताया कि गोलू हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जबकि सन्नी व हीरा को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >