सर! बेटे को मार डाला, अब मुझे मारना चाहता है हत्यारा

मुंगेर : डीआइजी विकास वैभव के दरबार में फरियादियों की संख्या हर शनिवार को बढ़ती जा रही है. एक दिन के कार्यालय अवधि में 100 से अधिक फरियादी पहुंच रहे हैं. डीआइजी फरियादियों की फरियाद पर संबंधित थाना एवं कांड के अनुसंधानकर्ता को कार्रवाई का निर्देश देते है और अगले सप्ताह कार्रवाई की समीक्षा भी […]

मुंगेर : डीआइजी विकास वैभव के दरबार में फरियादियों की संख्या हर शनिवार को बढ़ती जा रही है. एक दिन के कार्यालय अवधि में 100 से अधिक फरियादी पहुंच रहे हैं. डीआइजी फरियादियों की फरियाद पर संबंधित थाना एवं कांड के अनुसंधानकर्ता को कार्रवाई का निर्देश देते है और अगले सप्ताह कार्रवाई की समीक्षा भी करते हैं.

लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर कसवा निवासी नीलम देवी शनिवार को डीआइजी के दरबार में पहुंची. उसने कहा कि पहले बेटे का हत्या कर दी, अब मुझे मारना चाहते हैं. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. मैंने सही अनुसंधान के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. तीन अक्तूबर को हत्यारों ने मुझे भी मारने का प्रयास किया. थाना में आवेदन दिया, लेकिन मुझे पागल कह कर भगा दिया गया. डीआइजी ने लखीसराय एसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया.
इधर, बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना के बिंदटोली निवासी गोपाल पासवान ने कांड संख्या 72/17 के अभिुयक्तों के गिरफ्तारी की मांग की. जबकि बेगूसराय बलिया के छोटी बलिया मोलाना चक निवासी शंभू पोद्दार ने कहा कि उसके भाई संतोष कुमार से एक लाख रुपया रंगदारी की मांग की गयी. थाना में सुनवाई नहीं हुई, उल्टे वहां की पुलिस ने मेरे भाई की दुकान पर आकर परेशान की. जिस पर डीआइजी ने बलिया थानाध्यक्ष को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इधर मुंगेर मुफस्सिल थानाक्षेत्र के आदर्शग्राम टीकारामपुर के अमित कुमार ने अपने जमीन पर आपराधिक तत्वों द्वारा कब्जा का मामला लेकर डीआइजी के दरबार में पहुंचा. डीआइजी ने तत्काल ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष को फोन कर इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >