सोच में लाना होगा बदलाव

मुंगेर : जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में मंगलवार से पांच दिवसीय समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यशाला म्यूजियम में प्रारंभ हुआ. जिसमें पंचायतों से चयनित स्वच्छता ग्राही ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उप विकास आयुक्त रामेश्वर पांडे, डीआरडीए निदेशक प्रतिभा […]

मुंगेर : जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में मंगलवार से पांच दिवसीय समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यशाला म्यूजियम में प्रारंभ हुआ. जिसमें पंचायतों से चयनित स्वच्छता ग्राही ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उप विकास आयुक्त रामेश्वर पांडे, डीआरडीए निदेशक प्रतिभा कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी.

जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यशाला के बाद प्रखंड समन्वयक, सोशल मोबलाइजर के अतिरिक्त प्रत्येक पंचायत में स्वच्छता ग्राही के रूप में काम करने वाले का सहयोग प्रखंड के पदाधिकारी को मिलेगा.
उन्होंने कहा कि व्यवहार परिवर्तन की सोच को लोगों में उत्पन्न की जानी चाहिए. उपयोगिता, गुणवत्ता तथा मानसिकता को ध्यान में रखकर शौचालय बनाने की जरूरत है. ताकि उसका उपयोग किया जा सके. सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन को सक्रिय करने की विद्या अपनाने पर बल देते हुए कहा कि खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए समुदाय में फैली मानसिक बीमारी को दूर कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. व्यवहार परिवर्तन के लिए पदाधिकारी से कर्मी तक लक्ष्य लेकर काम करें.
कार्यशाला में बताया गया कि 1954 में प्रथम पंचवर्षीय योजना में ग्रामीण स्वच्छता विषय को शामिल किया गया. 1981 में ग्रामीण क्षेत्रों में केवल एक प्रतिशत ही शौचालय का उपयोग हो रहा था. 1986 में सीआरएसपी व 1999 में संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया. 2012 में निर्मल भारत अभियान वर्ष चलाने के बाद 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है. यह भी बताया गया कि 2001 की तुलना में 2011 में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 80 लाख से अधिक खुले में शौच करते पाए गए. मुख्य प्रशिक्षक राजीव कुमार ने शौचालय के निर्माण में आने पाली कठिनाइयों व इसे कैसे दूर करें करने पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. मौके पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के समन्वयक नीरज कुमार, प्रेम गुंजन सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >