जच्चे की मौत पर हंगामा

रोष. परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप गोयनका मातृ सदन में बच्चे के जन्म के बाद एक महिला की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इस दौरान संस्थान के रिसेप्शन काउंटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया़ मुंगेर : शहर के […]

रोष. परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

गोयनका मातृ सदन में बच्चे के जन्म के बाद एक महिला की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इस दौरान संस्थान के रिसेप्शन काउंटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया़
मुंगेर : शहर के चर्चित गोयनका मातृ सदन में सोमवार को एक जच्चा के मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इस दौरान संस्थान के रिसेप्शन काउंटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया़ हालांकि मृतक के परिजनों में से ही कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ़ वहीं मौके पर स्थानीय थाना पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया़
बताया जाता है कि सदर प्रखंड के बेनीगीर निवासी मो मौशिद आलम की पत्नी कहकशां परवीन को प्रसव के लिए सोमवार की सुबह तीन बजे गोयनका मातृ सदन में भरती कराया गया़ सुबह 8:40 बजे सीजीरियन विधि से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया़ इसके बाद 2.800 किलोग्राम के बच्चे का जन्म हुआ़ उसे एसएनसीयू में भरती किया गया, पर सुबह नौ बजे महिला को तीन बार छींक आया तथा ठीक 15 मिनट बाद महिला की मौत हो गयी़
चिकित्सक ने कहा, हर्ट अटैक की वजह से हुई मौत: चिकित्सक डॉ अल्का ने महिला को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया़ चिकित्सक ने बताया कि महिला की मौत हर्ट अटैक की वजह से हुई है़ घटना की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा सब लोग संस्थान में हंगामा करने लगे़ हालांकि परिजनों में से ही कुछ लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >