संग्रामपुर : देवघर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग धनकुंडा के समीप बुधवार की देर शाम ऑटो एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में एक कांवरिये की मौत हो गयी. जबकि एक कांवरिया बुरी तरह घायल हो गया. जिसे गंभीर स्थिति में पीएचसी इलाज के लिए लाया गया. जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने भागलपुर रेफर कर दिया.
ऑटो की टक्कर में बाइक सवार कांवरिये की मौत
संग्रामपुर : देवघर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग धनकुंडा के समीप बुधवार की देर शाम ऑटो एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में एक कांवरिये की मौत हो गयी. जबकि एक कांवरिया बुरी तरह घायल हो गया. जिसे गंभीर स्थिति में पीएचसी इलाज के लिए लाया गया. जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने भागलपुर रेफर कर दिया. बताया […]

बताया जाता है कि सुलतानगंज से गंगा जल भर कर मोटर साईकिल से लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी गांव निवासी सुनील कुमार एवं विनय कुमार ठाकुर देवघर पूजा करने के लिए जा रहा था. जैसे ही वे धनकुंडा के समीप पहुंचा कि संग्रामपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ऑटो से मोटर साइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया. जहां इलाज के क्रम में सुनील कुमार गोस्वामी की मौत हो गयी.
जबकि विनय कुमार ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने जहां ऑटो और मोटर साइकिल को जब्त कर लिया. वहीं ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.