अज्ञात चोरों ने की घर से हजारों की चोरी

मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के तीन नंबर गुमटी बेलदार टोली में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने अनिल मंडल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चार हजारों रुपये के समान की चोरी कर फरार हो गया. गृहस्वामी द्वारा अज्ञात चारों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया गया. बताया जाता है […]

मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के तीन नंबर गुमटी बेलदार टोली में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने अनिल मंडल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चार हजारों रुपये के समान की चोरी कर फरार हो गया. गृहस्वामी द्वारा अज्ञात चारों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया गया. बताया जाता है कि रविवार की रात सभी लोग घर में सोये हुए थे.

रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच चोर दीवार फांद कर अनिल मंडल के घर में प्रवेश किया. आवाज सुन घर के लोग जगे, तो चोर दीवार फांद कर फरार हो गया. घरवालों ने बताया कि चार चोर घर से भागते हुए दिखाई पड़ा. जब घर का निरीक्षण किया तो तीन गैस सिलेंडर, दो मोबाइल, एक हजार रुपये नगद चोरों ने चोरी कर लिया था. पीड़ित गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ वासुदेवपुर ओपी में लिखित शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >