एसटीइटी में बढ़ाना है नंबर, तो आइए पटना

मुंगेर : एसटीइटी परीक्षा के बाद अब नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी का गोरखधंधा जोर पकड़े लगा है. ठग अभ्यर्थियों के मोबाइल पर फोन कर नंबर बढ़ाने की चाहत पर उसे पटना बुलाता है. कुछ पढ़े-लिखे भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देने वाले लोग सीधे तौर पर इंकार कर देते है. लेकिन न जाने अब […]

मुंगेर : एसटीइटी परीक्षा के बाद अब नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी का गोरखधंधा जोर पकड़े लगा है. ठग अभ्यर्थियों के मोबाइल पर फोन कर नंबर बढ़ाने की चाहत पर उसे पटना बुलाता है. कुछ पढ़े-लिखे भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देने वाले लोग सीधे तौर पर इंकार कर देते है. लेकिन न जाने अब तक कितने अभ्यर्थी इसके शिकार हो चुके हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब जिला परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह के मोबाइल पर फोन कर नंबर बढ़ाने के लिए पटना बुलाया गया.

क्योंकि उनकी पत्नी ममता कुमारी ने भी इस बार बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित)पात्रता परीक्षा में भाग लिया है. बताया जाता है कि जिप सदस्य के मोबाइल पर 9507408792 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि मैं पटना बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं. आप ममता कुमारी के परिवार से बोल रहे हैं. जब संजय ने कहा कि मैं ममता का पति बोल रहा हूं तो फोन करने वाले ने कहा कि आपकी पत्नी एसटीइटी की परीक्षा दी है. अभी कॉपी की जांच चल रही है.

अगर आपको नंबर बढ़ाना है तो आप एक-दो दिनों में पटना चले आइये और इसी नंबर पर फोन कर संपर्क कीजिएगा. जब संजय कुमार ने कहा कि हम भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे. आपकी शिकायत करेंगे तो उधर से कहा गया कि आपकी जैसी मर्जी हो और फोन को काट दिया गया. जिप सदस्य संजय कुमार ने कहा कि दलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देंगे. ताकि सैकड़ों की संख्या में एसटीइटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ठगी के शिकार होने से बच सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >