सुजीत की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

मृत्युंजय हत्याकांड दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने की पूछताछ नहीं उगलवा सकी कोई राज, भेजा जेल असरगंज : असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव निवासी मृत्युंजय सिंह की अपराधियों ने शुक्रवार की रात तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी. मृतक के पिता रवींद्र सिंह के बयान पर दो लोगों […]

मृत्युंजय हत्याकांड
दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने की पूछताछ
नहीं उगलवा सकी कोई राज, भेजा जेल
असरगंज : असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव निवासी मृत्युंजय सिंह की अपराधियों ने शुक्रवार की रात तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी. मृतक के पिता रवींद्र सिंह के बयान पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए एक नामजद एवं एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
लेकिन अब तक मुख्य हत्यारा सुजीत कुमार को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. उसी के गिरफ्तारी से हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा. रवींद्र सिंह ने असरगंज थाना में कांड संख्या 109/17 दर्ज कराया. जिसमें उसने है कहा कि 1 सितंबर की शाम लगभग 6 बजे मैं अपने घर में पुत्र, पतोहू एवं बच्चों के साथ खाना खा रहा था. तभी मेरे पुत्र मृत्युंजय के मोबाइल पर फोन आया. उसने बताया कि सुधांशु कुमार उर्फ फेकिया का फोन है. वह सड़क पर बैठने व बातचीत करने बुला रहा है. वह घर से निकल कर चला गया.
रात भर घर लौट कर नहीं आया, तो मैं पुत्र को खोजते हुए सुधांशु के घर गया. पूछने पर बताया कि हम नहीं जानते हैं, कि मृत्युंजय कहां है. तब मैं सुजीत से पूछने उसके घर की तरफ गया. सुजीत मुझे देखते ही भाग गया. एक महीना पहले मैंने सुजीत के साथ मारपीट की थी. क्योंकि सुजीत मेरे घर में प्रत्येक दिन आकर मेरी पतोहू के साथ बैठ कर बातचीत करता था. सुजीत घर आने व पतोहू से न मिलने के आदेश के बाद भी वह मेरे घर आता-जाता था. इसी वजह से मैंने उसके साथ मारपीट की थी. मारपीट के दौरान उसने मुझे धमकी दी थी कि एक महीने बाद तुम्हारे पुत्र मृत्युंजय को जान से मार देंगे.
मुझे विश्वास है कि सुजीत कुमार एवं सुधांशु कुमार ने धारदार हथियार से प्रहार कर मेरे पुत्र की हत्या कर दी है. इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सुमित कुमार को भी गिरफ्तार किया. हालांकि दोनों से हत्या के संबंध में पुलिस कुछ खास नहीं उगलवा सकी. लेकिन दोनों को जेल भेज दिया. जबकि सुमित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >