शहर में खास महाल की जमीन का हो रहा काला-कारोबार

मुंगेर : मुंगेर शहर के बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग वर्षों से जिस भूमि के मालिक बने बैठे हैं वह खास महाल की है, जिसके वे अब लीजधारी भी नहीं हैं. वर्षों पूर्व में लीज खत्म हो चुकी है. इसके बावजूद पूरे मालिकाना हक के साथ सरकार के खास महाल की […]

मुंगेर : मुंगेर शहर के बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग वर्षों से जिस भूमि के मालिक बने बैठे हैं वह खास महाल की है, जिसके वे अब लीजधारी भी नहीं हैं. वर्षों पूर्व में लीज खत्म हो चुकी है. इसके बावजूद पूरे मालिकाना हक के साथ सरकार के खास महाल की जमीन पर प्रतिदिन शहर में भवनों का निर्माण किया जा रहा है.

फोर्ट एरिया सहित मुख्य बाजार के चौक बाजार, आजाद चौक, साइकिल पट्टी, बड़ा बाजार, विजय चौक, गांधी चौक, नीलम चौक के अधिकांश क्षेत्र खास महाल के हैं. खास महाल की भूमि सरकार की है और लीज के माध्यम से लोगों को एक नियत समय के लिए उपलब्ध करायी गयी थी, पर लीजधारी ने अपने समझौते का उल्लंघन करते हुए किराये की भूमि और मकान की बिक्री शुरू कर दी. खास महाल की जमीन के लीजधारियों ने सरकार से हुए समझौता को तार-तार करते हुए जमकर खरीद-बिक्री की.

पहले तो मुंबई और कोलकाता में जाकर लोग कथित रूप से जमीन का केवालानामा कराते रहे, पर बाद में इस पर रोक लग गयी. आज ” पावर ऑफ अटॉर्नी ” के नाम पर बिक्री का खेल जारी है. भूमाफियाओं द्वारा इसमें करोड़ों का खेल किया जा रहा.

भवन पर ऑटो मोबाइल का लगा दिया है बैनर
वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं कार्यालय भवन
परिसर में बना रहे रास्ता
अतिक्रमण करनेवालों पर होगी कार्रवाई
वह जमीन सरकार की है. पूर्व में भी उस पर धारा 144 लगायी गयी थी. अगर पुन: कोई उस पर किसी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण हो रहा है, तो ऐसा करने वाले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहां सरकारी भवन का निर्माण कराया जाना है. स्वयं अपने स्तर अतिक्रमण हटवायेंगे.
डॉ कुंदन कुमार, एसडीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >