मुंगेर : दो दिनों के बाद चंडिका स्थान में स्थिति सामान्य तो हो गयी है, किंतु शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में काफी कमी आ गयी है़ इससे न सिर्फ मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है, बल्कि यहां के व्यवसायियों का धंधा भी पूरी तरह से मंदा हो चुका है़ हालांकि स्थिति नियंत्रित हो जाने के बावजूद भी यहां पर पुलिस कैंप कर रही है़
चंडिका स्थान में स्थिति हुई सामान्य, पुलिस कर रही कैंप
मुंगेर : दो दिनों के बाद चंडिका स्थान में स्थिति सामान्य तो हो गयी है, किंतु शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में काफी कमी आ गयी है़ इससे न सिर्फ मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है, बल्कि यहां के व्यवसायियों का धंधा भी पूरी तरह से मंदा हो चुका है़ हालांकि […]

शक्तिपीठ चंडिका स्थान में प्रतिदिन औसतन 500-1000 श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते थे़ किंतु शनिवार को छेड़खानी के मामले में हुई मारपीट, गोलीबारी, लूटपाट और बमबाजी की घटना के कारण यहां का माहौल काफी तनावग्रस्त हो गया़ इस कारण पिछले दो दिनों से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पूरी तरह से नगण्य हो कर रह गयी है़ स्थिति से ऐसा प्रतीत होता है कि लोग भय के मारे फिलहाल चंडिका स्थान जाने का जोखिम उठाना नहीं चाहते़ हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा अब पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया गया है कि पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी़
दूसरी ओर स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बावजूद अब भी पुलिस बल मंदिर परिसर में कैंप कर रहे हैं. बताया गया कि पिछले दो दिनों में यहां के व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है़ सामान्य दिनों में यहां पर नारियल व पूजन सामग्री की प्रतिदिन लगभग 30-40 हजार रुपये की बिक्री होती थी. किंतु पिछले दो दिनों से यहां का कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया़ हालांकि उम्मीद जतायी जा रही है कि मंगलवार से यहां पहले की तरह भीड़ जुटने लगेगी़
कहते हैं एसपी
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है. दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. दोनों गांवों के निवासियों के साथ शांति समिति की बैठक की जायेगी. फिलहाल घटनास्थल पर चौबीसों घंटे दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.